चौथम : मनरेगा योजना में गड़बड़ी के जांच कराने की मांग
खगडि़या, अप्रैल 7 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के पूर्वी बोरने पंचायत के वार्ड संख्या तीन में मनरेगा योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो योजनाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पीआरएस की मिलीभगत से राशि की निकासी कर ली गई, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं कराया गया। जानकारी के अनुसार, संबंधित योजनाओं के तहत सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन मौके पर सड़क में मिट्टी तक नहीं भराई गई है, लेकिन दोनों योजनाओं में लगभग चार लाख रुपए की निकासी कर ली गई है। इससे योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकारी राशि निकासी के बावजूद अब भी गांव में कोई सड़क नहीं है। जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर सोमवार को युवा नेता गणेश पटेल ने डीडीसी तथा चौथम मनरेगा पीओ को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.