खगडि़या, अप्रैल 10 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बोड़ाकोठी, जवाहर नगर के शिक्षकों द्वारा शुक्रवार को नामांकन अभियान के तहत अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात की गई। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे तक चले इस अभियान के दौरान शिक्षकों ने उन बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने अब तक दाखिला नहीं लिया था। यह पहल सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुरूप चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना है। अभियान के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के अधिकार कानून के तहत मिलने वाले लाभों की भी जानकारी दी और बच्चों की पढ़ाई के महत्व को समझाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिभूषण कुमार ने बताया कि शिक्षिका रूबी कुमारी, मोहम्मद आद...