खगडि़या, मार्च 18 -- चौथम। एक प्रतिनिधि हिन्दुस्तान में मंगलवार को कई समस्याओं से जूझ रहा पूर्वी टोला नवादा का प्राथमिक विद्यालय शीर्षक से प्रकाशित खबर का डीईओ ने संज्ञान लिया है। खगड़िया डीईओ के निर्देश पर मंगलवार को प्रभारी बीईओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, एमडीएम बीआरपी वचन देव कुमार एवं शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट कमर हाशमी विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में प्रधानाध्यापक अनोज कुमार अनुपस्थित मिले। बताया गया कि बीईओ से बिना छुट्टी स्वीकृत कराए उन्होंने छुट्टी ले ली। इसके अलावा और भी कई समस्याएं स्कूल में मिली। बीईओ ने बताया कि पूर्व के हेडमास्टर द्वारा प्रभार नहीं दिए जाने से एमडीएम का बर्तन स्कूल में नहीं है। इधर एमडीएम बीआरपी ने कहा कि बाद में बर्तन के लिए स्कूल को राशि भी भेजी गई थी, लेकिन बर्तन नहीं खरीदा गया। बीईओ की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.