खगडि़या, मई 1 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना के करुआ सरैया बाइपास के निकट गुरुवार को बाइक की ठोकर से एक अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान मोतीलाल आर्य के 53 वर्षीय पुत्र जवाहर आर्य के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जवाहर आर्य करुआ मोड़ से पैदल अपने घर जा रहा था। जहां बाइपास के समीप तेज गति से आ रही दो चक्का वाहन ने ठोकर मार दी। जिसके कारण जवाहर आर्य बुरी तरह घायल हो गया। जबकि बाइक सवार बाइक लेकर भागने में सफल रहा। इस मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इलाज के लिए चौथम सीएचसी पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- बांका: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, रेफर जहां मौजूद डॉ ब्रजेश कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...