खगडि़या, फरवरी 3 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौंछ पंचायत सरकार भवन परिसर में सोमवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया दिव्या कुमारी ने की। मुखिया ने बताया कि इस शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मनरेगा, बिजली, जीविका, पशुपालन और शिक्षा सहित कई विभागों का स्टॉल लगाया गया। जहां विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की सुनवाई की गई। बताया जाता है कि जिन आवेदनों का निपटारा पंचायत स्तर पर संभव था। उनका तुरंत समाधान किया गया। शेष आवेदनों को प्रखंड या जिला स्तर पर निपटाने के लिए भेजा जाएगा। चौथम के बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के शिविर प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जा रहे हैं और सभी आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिक...