खगडि़या, जून 17 -- चौथम । एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जन सहयोग शिविर का बुधवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती एवं अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के पहुंचते ही राष्ट्रीय गान के साथ उनका स्वागत किया गया। मौके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि सरकार आम लोगों की सहायता और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, बिजली, पानी, पेंशन सहित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए लोग शिविर में अथवा घर बैठे सहयोग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने उपस्थित लोगो...