चौथम: करुआमोड़ में सीपीआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च
खगडि़या, अक्टूबर 6 -- चौथम। एक प्रतिनिधि इंडिया गठबंधन के राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से करुआ गांव से करुआ मोड़ चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, एसआईआर रद्द करो, पुराने वोटर लिस्ट से चुनाव कराओ' और वोट चोर गद्दी छोड़' जैसे नारे लगाए। मार्च के बाद करुआ मोड़ चौराहा पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतले में आग पार्टी नेता जोगिंदर शर्मा ने लगाई। करुआ मोड़ चौराहा पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर लागू किया गया है। यह भी पढ़ें- वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.