खगडि़या, मार्च 20 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत ठुठी मोहनपुर पंचायत के पछहत्तर गांव में गुरुवार की दोपहर दो बजे भीषण आग लग गई। जब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जाता। तबतक दो सहोदर भाइयों का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में दोनों परिवारों के घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया था। काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। तब जाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। इधर मुखिया प्रीति कुमारी ने बताया कि आगलगी की इस घटना में दोनों परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोनों परिवारों को जल्द सहाय्य राशि देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.