बगहा, जुलाई 12 -- चौतरवा। नदी थाना क्षेत्र के नैनहा नया टोला गांव में सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई। मुखिया विजय यादव ने बताया की नैनहा नया टोला गांव निवासी पकौड़ी बिन की पत्नी तारा देवी खेत मे रोपनी करने गई थी। इसी दौरान शुक्रवार की दोपहर एक सर्प द्वारा महिला को काट दिया गया। महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दिया जिसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिये चुहड़ी ले गए जहा इलाज के दौरान महिला की स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टर द्वारा दूसरे जगह ले जाने की बात कही। जिसके बाद महिला को परिजन इलाज के लिए भावल लेकर गये जहा दवा करने वाले व्यकि ने महिला को मृत घोषित कर जिसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर घर पहुचे। वही मुखिया ने बताया की सही जानकारी के अभाव में लोग इधर उधर भटकने लगते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.