लखनऊ, फरवरी 18 -- शहर के अधिसंख्य इलाकों में लोग सुबह दफ्तर के समय से देर शाम तक जाम से जूझ रहे हैं। विधान सभा और विधान परिषद में मुद्दा बीते तीन दिनों में उठा है। ऐसे में मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन से पूछा है कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के निर्देश पर बनी कमेटी ने अब तक क्या किया। साथ ही मंडलायुक्त इस मामले में पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक भी करने जा रहे हैं। पॉलीटेक्निक चौराहे पर भीषण जाम का मुद्दा भाजपा के ही विधायक ओपी श्रीवास्तव ने उठाया है। साथ ही, एमएलसी मुकेश शर्मा ने विधान परिषद में यह समस्या उठाई। सोशल मीडिया पर जब तब लखनऊ के जाम की फोटो या वीडियो वायरल हो रही है। ऐसे में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने जिला प्रशासन से जानकारी मांगी है कि अब तक सुधार के लिए क्या कार्रवाई की गई है। आने वाले समय में क्या समाधान संयुक्त कमेटी के स्तर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.