शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- बिजली निगम में बकायेदार उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन कराकर बिजली बिल जमा कराने के लिए बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र के चौधरा में कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान जेई अरविंद कुमार ने कर्मचारियों से प्रचार प्रसार कराकर लोगों के रजिस्ट्रेशन किए। इस दौरान कैंप में करीब 19 बकायेदारों के रजिस्ट्रेशन कर करीब दो लाख का राजस्व जमा किया गया। वहीं उत्सलिया विद्युत उपकेंद्र में जेई संजीव शर्मा द्वारा कैंप लगाकर बकायेदार उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन किए। कैंप में उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या न हो उसके लिए जेई ने पेयजल के साथ टेंट आदि लगवाया था। इस दौरान जेई ने 40 रजिट्रेशन कराकर करीब पांच लाख का राजस्व जमा कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.