चौड़ी होगी सड़क, अंडरपास बनेगा; इस शहर के सबसे बिजी रूट्स में से एक पर जाम खत्म करने का प्लान
प्रमुख संवाददाता, जून 6 -- UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल अयोध्या रोड पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और जाम को खत्म करने के लिए प्लान बनाया गया है। कमता तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, अयोध्या रोड और शहीद पथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास, सिग्नल फ्री कॉरिडोर और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसे उपायों का तकनीकी परीक्षण शुरू हो गया है। कमता तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा और अयोध्या रोड राजधानी के ऐसे प्रमुख जंक्शन हैं जहां पीक आवर्स में भारी जाम की स्थिति बनती है। इसे देखते हुए यातायात विभाग ने क्षेत्र में आधारभूत संरचना सुधार और वैज्ञानिक ट्रैफिक प्रबंधन उपायों की जरूरत बताई है। पुलिस उपायुक्त यातायात ने इस मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.