रामपुर, जनवरी 23 -- भमौरा-बिलारी स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रही सीएचसी की दीवार पर बुलडोजर चल गया। इससे रास्ते पर आवागमन प्रभावित रहा। स्टेट हाईवे शाहबाद नगर से होकर गुजर रहा है। चौड़ीकरण में दोनों ओर अतिक्रमण बाधा बना हुआ है। सड़क के एक ओर जहां निजी भवनों का हिस्सा अतिक्रमण की जद में था, वहीं सीएचसी की दीवार भी अतिक्रमण करके बनाई गई थी। दुकानदारों की शर्त थी कि जब तक पहले सरकारी अस्पताल की दीवार नहीं गिराई जाएगी, तब तक वे अपना अतिक्रमण नहीं हटाएंगे। दुकानदारों का कहना था कि केवल निजी अतिक्रमण हटाना न्यायोचित नहीं है और सरकारी निर्माण भी नियमों के दायरे में होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से चौड़ीकरण में बाधा बन रही सीएचसी की दीवार को ढहा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.