पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। हिटी कई माह से अतिक्रमण को लेकर उठ रही समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में तमाम दुकानदार पहुंचे। यहां दुकानदारों ने कहा कि लंबे समय से दुकान के आगे अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि वैसे तो राम स्वरूप पार्क की गली में चैड़ाई दस फिट की है पर अतिक्रमण पर कोई अंकुश न होने की वजह से यह मात्र छह फिट रह गई है।मोहल्ला केसरी सिंह निवासी सुभाष चंद्र आनंद समेत गुड्डू, सोनू, और शंभू समेत अन्य के हस्ताक्षर वाले प्रार्थना पत्र को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई गली को अब एक बार फिर से अतिक्रमण की जद में ला दिया गया है। यह भी पढ़ें- दुकानदारों के अतिक्रमण से तंग हुईं बाजार की गलियां इससे आने जाने वालों को परेशानियां होती है।...