चौडगरा में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
फतेहपुर, मई 8 -- चौडगरा। कल्यानपुर के बक्सर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार गुनीर गांव के आगे सुनसान स्थान पर बबूल के पेड़ के सहारे करीब 55 वर्षीय व्यक्ति ने गमछे के फंदे से फांसी लगा रखी थी। आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पास स्थित चाय की दुकान के दुकानदार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उक्त व्यक्ति ने उसकी दुकान पर चाय-समोसा खाया था, लेकिन वह कौन था और कहां से आया था इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.