बागपत, मई 14 -- छपरौली विधायक ने बुधवार को दाहा में चल रहे नहर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि नहर सफाई में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न रहने पाए। कहा कि चौगामा की नहरों में शीघ्र पानी छुड़वाने का प्रयास रहेगा। चौगामा की नहरों में चल रहे सफाई कार्य का बुधवार को दाहा पहुंचकर रालोद विधायक डा. अजय कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि नहर सफाई में कोताही न बरती जाये। नहर में जिस भी स्थान पर कटाव या छेद मिले उसे अच्छी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि नहर में पानी छोड़े जाने के बाद कही भी उसकी टूटने की शिकायत न मिलने पाए। यह भी पढ़ें- योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश बताया कि चौगामा की नहरों में क्षेत्रवासी काफी समय से पानी छुड़वाने की मांग करते आ रहे है। विधायक डा. अजय कुमा...