बक्सर, मार्च 31 -- चौगाईं। प्रखंड क्षेत्र के गांवों में महावीर जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनायी गई। इलाकाई लोग भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक कर गरीबों को भोजन कराते दिखे। इस मौके पर पौधरोपण कर लोगों ने हरियाली को संदेश भी दिया। धर्मावलंबियों ने बताया कि यह पर्व सत्य, अहिंसा व मानवता का संदेश देता है। इसमें हिंदू समुदाय के लोग बजरंग बली की पूजा-अर्चना भक्ति भाव से करते हैं। धर्म गुरूओं का मानना है भगवान महावीर का जन्म करीब 2500 साल पहले बिहार स्थित कुंडग्राम के राज परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम वर्द्धमान था। जबकि, उनके पिता का नाम सिद्धार्थ और माता का नाम त्रिशला था। बताया जाता है कि शांति की खोज में वे 30 साल की उम्र में ही अपने घर का त्याग कर दिए थे। उनकी 12 सालों की कठिन तपस्या के बाद उन्हें कैवल्य ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस पर्...