अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- चौखुटिया। बौनीगाड़ में एक स्कूल के पीछे मृत गुलदार मिलने से लोगों मे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार सुबह लोगों ने गुलदार का शव स्थानीय निवासी एक व्यक्ति के घर के ठीक पीछे पड़ा हुआ देखा। वहीं पर एक स्कूल भी संचालित होता है। गुलदार का शव दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। रेंजर उमेश पांडे ने बताया कि गुलदार की मौत कैसे हुई है। इसकी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल शव को रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...