हल्द्वानी, जुलाई 1 -- हल्द्वानी। गले में सिक्का फंस जाने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे 7 वर्षीय करण सिंह 12 घंटे बाद डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद बच गया। इस घटना से उत्तराखंड के दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई है। चौखुटिया के रमना गांव निवासी तीसरी कक्षा के छात्र करण सिंह पुत्र प्रेम सिंह के गले में खेलते खेलते एक सिक्का सुबह करीब आठ बजे अचानक फंस गया। परिजनों ने किसी तरह उसे गांव से चौखुटिया सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर हाथ खड़े कर दिये। कोई समाधान न निकलने पर परिजनों ढाई हजार रुपये खर्च कर टैक्सी से दोपहर 1 बजे रानीखेत सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्चों को बेहोश करने वाले विशेषज्ञ एनेस्थेटिस्ट नहीं होने का हवाला देते हुए करन को हल्द्वानी रेफर कर दिया। ...