चौखुटिया में धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य
अल्मोड़ा, मई 18 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। भेदभाव का आरोप लगा दस क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जल्द मांगों के पूरा नहीं होने पर तालाबंदी और आमरण अनशन जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने स्वीकृत योजना के कार्य आदेश की प्रति संबंधित क्षेत्र पंचायत सदस्य को देने, कार्यवाहक योजना में कार्य शुरू करने की सूचना, योजना के भुगतान का बोर्ड लगाने, योजना की एमबी संबंधित कार्यवाहक, अवर अभियंता व संबंधित क्षेत्र पंचायत सदस्य की उपस्थिति में करने, राज्य वित्त व केंद्र वित्त की अनुदान राशि को सभी 33 क्षेत्र पंचायत वार्डों में समान रूप से आवंटित करने, कार्य योजना के पूर्ण होने के एक माह की अवधि के अंदर मजदूरों का भुगतान करने आदि की मांग की। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर 20 मई तक 11 से एक बजे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.