अल्मोड़ा, मार्च 25 -- मां अगनेरी मंदिर परिसर में चल रहा चैत्राष्टमी मेला आठों कौतिक जारी है। मेले के चौथे दिन बुधवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कुमाउनी, गढ़वाली और भजन कीर्तनों ने रंग जमाया। वहीं, श्रद्धालुओं ने मां अगनेरी मंदिर में पूजा अर्चना की। आज अष्टमी पर नारियल तोड़ने की रस्म आदयगी होगी। बुधवार को शुभांरभ भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही ने किया। इसके बाद जितेन्द्र तोमक्याल ने संगीता में फोन करूला..., ओ रंगीली भाना, होशियार बाना..., रूमाली का गांठा..., बेबी प्रियंका ने मां के भजन ओ नंदा, सुनंदा तू दैण है जाए... की प्रस्तुति देकर मेलार्थियों को देर शाम तक पंडाल में बांधे रखा। वहीं, मेलार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और जमकर खरीदारी भी की। बच्चों ने खेल-खिलौनों के साथ ऊंट की सवारी का आनंद लिया।

हिंदी हि...