लखनऊ, मार्च 4 -- चौक से निकला ऐतिहासिक जुलूस, ऊंट पर बैठकर डिप्टी सीएम ने खेली होली -शहर, गांव से लेकर प्रमुख बाजारों में दिखे होली उत्सव के नजारे -डीजे से लेकर ढोल नगाड़ों पर होली गीतों पर खूब नाचे लोग लखनऊ, संवाददाता। होली का पर्व शहर से गांव तक बुधवार को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। हर किसी ने एक दूसरे पर लाल, हरे, पीले, नीले समेत अनेक रंग के गुलाल और रंग से रंगा। पुराने शहर में चौक की परंपरागत होली में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक डा.. नीरज बोरा समेत अन्य नेताओं ने एक दूसरे पर रंग गुलाल डालकर सभी को होली की बधाई दी। सोमवार देर रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के बाद भद्रा और चंद्र ग्रहण की वजह से मंगलवार को होली नहीं खेली गई, लेकिन बुधवार को हर गली मोहल्ले से लेकर कॉलोनियों और अपार्टमेटों तक ...