फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। चौक बाजार में इन दिनों नवरात्र व ईद के त्योहारों को लेकर खासी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में बाजार में वाहनों का प्रवेश बिना रोकटोक होने के कारण खरीददारों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। आलम यह है कि वाहनों की आमद होने के कारण यहां पर हर समय आवागमन बाधित होता रहता है। त्योहारों को लेकर चौक बाजार के फुटपाथ तक दुकानों को सजाया गया है। नवरात्र व ईद की खरीद करने के लिए बाजार में दोनो समुदाय के लोगों की भीड़ जुट रही है। जिससे बाजार के अंदर आमद करने वाले बाइक सवारों के साथ ही तिपहिया व चार पहिया वाहनों के कारण यहां का आवागमन प्रभावित हो रहा है। फुटपाथ पर सजने वाली दुकानों के कारण पहले से ही संकरी बाजार अधिक संकरी हो चुकी है। उस वाहनों का आवागमन होने के कारण खरीददारों को अधिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके बावजूद जि...