फतेहपुर, मई 3 -- फतेहपुर। शहर के व्यस्त चौक बाजार क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यह फैसला पूर्व में एसपी की अध्यक्षता में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। नई व्यवस्था के तहत मंगलवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक वन-वे यातायात लागू रहेगा, जिसे दो सप्ताह के ट्रायल के रूप में शुरू किया जा रहा है। यातायात पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, बाजार के दिनों में पीलू तले चौराहा से चौक चौराहा तक स्कूल बसों और ट्रैक्टरों के प्रवेश से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पत्थरकटा से चौक-कोतवाली-रोडवेज चौकी मार्ग और वर्मा चौराहा से चौक चौराहा-बाकरगंज मार्ग पर बसों और ट्रैक्टरों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.