गोंडा, मार्च 16 -- गोण्डा, संवाददाता। ईद के त्योहार के दिनों में चौक बाजार में नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब केवल दो पहिया वाहन ही चौक बाजार के भीतर जा सकते हैं। इनके अलावा ई रिक्शा, टेंपो या चौपहिया वाहन की घुसपैठ पर रोक लगा दी गई है। ईद की तैयारी को लेकर चौक बाजार में ग्राहकों का हुजूम उमड़ने लगा है। ऐसे में बाजार में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहनों के प्रवेश से बड़ी समस्या खड़ी होती थी। भरत मिलाप चौराहे से वीर अब्दुल हमीद चौराहे की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन बाजार में प्रवेश करते थे। इसके अलावा ई रिक्शा चालकों की मनमानी से भी जाम लगता था। इसको देखते हुए मनोरंजन तिराहा, महाराजगंज, भरत मिलाप चौराहा, पीपल तिराहा, वीर अब्दुल हमीद चौराहा से एकता बाजार, चौक बाजार को जाने वाली सड़क पर चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद किया जा च...