बांदा, अप्रैल 18 -- अतर्रा, संवाददाता। नगर के चौक बाजार चौराहा सुंदरीकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को नगर पालिका और पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवाया। सुबह सात बजे जैसे ही पालिका का बुलडोजर गरजा तो व्यापारी विरोध में आ गए। विरोध को दरकिनार करते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण की जद में आ रहीं सात दुकानों को ढहा दिया। चौराहा चौड़ीकरण के लिए विद्युत ट्रांसफार्मर को ध्वस्त की गई दुकानों वाली जगह पर शिफ्ट किया जाना है। एसडीएम राहुल द्विवेदी व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार शनिवार को पीडब्ल्यूडी के जेई व पालिका कर्मचारी सहित कई थानों से भारी पुलिस फोर्स लेकर चौक बाजार पहुंचे। यह भी पढ़ें- राजाजीपुरम में अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी को हार्ट अटैक, मौत ट्रांसफार्मर के पीछे हाईवे किनारे बनी सात दुकानों के टीन टप्पर हटाकर उन्हें बुलडोज...