साहिबगंज, अप्रैल 13 -- साहिबगंज। ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्थानीय कार्यालय में सोमवार को शहर के चौक बाजार के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। व्यापारियों ने चैंबर को आवेदन सौंपकर बाजार में व्याप्त असुविधाओं से अवगत कराया गया। अध्यक्ष ने बताया कि चैंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है। चौक बाजार साहिबगंज का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है । यहां के व्यापारियों को सुरक्षित व सुगम व्यापारिक वातावरण मिलना आवश्यक है। ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जल्द ही इस विषय पर यहां के एसपी व नगर थाना प्रभारी से मुलाकात करेगी। चैंबर का प्रयास रहेगा कि प्रशासन के सहयोग से चौक बाजार के व्यापारियों को इन समस्याओं से शीघ्र निजात दिलाई...