चौक पहुंचे डीएम, मंदिर व रामग्राम परियोजना का लिया जायजा
महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर एवं रामग्राम परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। विकास कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर डीएम ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को मंदिर परिसर में यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर का भी अवलोकन किया तथा वहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पाथवे निर्माण एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक लाइटें स्थापित कराने को कहा। यह भी पढ़ें- गोसदन में आय अर्जक गतिविधियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.