महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना 2026 को सफलतापूर्वक कराने के उद्देश्य से चौक नगर पंचायत सभागार में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण पूर्ण हो गया है। तीन दिवसीय पहले बैच में 30 सहायक अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यहां दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है, जिसमें 22 सहायक अध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, परिवारों की सही गणना, डिजिटल माध्यमों से डाटा संकलन, मोबाइल ऐप के उपयोग, एवं गोपनीयता संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। चार्ज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है।इसके यह भी पढ़ें- मेरठ: हर घर, हर व्यक्ति, इलाके की जनगणना है महत्वपूर्ण: सीईओ आंकड़ों ...