अयोध्या, दिसम्बर 26 -- अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकान्त पाण्डेय ने प्रत्येक गुरुवार को पुलिस प्रशासन द्वारा चौक- देवकाली मार्ग बंद न करने की मांग की है। उन्होंने इस निर्णय को नागरिक अधिकारों का हनन बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस यहां स्थित होटल के सामने और रीडगंज चौराहे पर बैरियर लगाकर मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर देती है। यह शहर के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। देवकाली मार्ग पर दर्जनों अस्पताल है। इस मार्ग पर एम्बुलेंस भी चलती है। उन्हें भी रोक दिया जाता है। इससे किसी मरीज की जान भी जा सकती है। उन्होने जिला प्रशासन से मांग किया है कि चौक- देवकाली मार्ग को गुरुवार को खुला रखा जाए। उन्होंने कहा कि मार्ग अवरुद्ध किए जाने पर गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.