जमशेदपुर, फरवरी 27 -- नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। चुनाव परिणाम को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासकर पारडीह चौक स्थित ऑटो स्टैंड पर दिनभर राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिल रही है। यहां जुटने वाले ऑटो चालक, स्थानीय दुकानदार और राहगीर मानगो नगर निगम के मेयर पद को लेकर अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। कौन प्रत्याशी बाजी मारेगा और किसके सिर मेयर का ताज सजेगा, इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। समर्थक अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे हैं, जबकि आम लोग मतगणना के दिन का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...