चौक-चौराहों पर हुए सौंदर्यीकरण का निरीक्षण शुरू
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विगत दिनों स्वच्छ सर्वेक्षण और शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की ओर से लाखों रुपये की योजना क्रियान्वित कराई गई थी। जिसके तहत चौक-चौराहों, सरकारी भवनों की चारदीवारी सहित अन्य जगहों पर पेंटिंग बनवाई गई थी। इस योजना में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर साफ-सफाई को लेकर जागरूकता स्लोगन व संदेश पेंट कराए गए थे। वहीं कई जगहों पर मंजूषा पेंटिंग सहित अन्य पेंटिंग कराई गई है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से पूरी हो चुकी इन योजनाओं का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है।शनिवार को नगर निगम की टीम ने शहर के छह चौक-चौराहों और उसके आसपास के इलाकों में योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में नगर निगम के दोनों योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद और आदित्य जायसवाल मौजूद थे। उन्होंने निगम कर्मियों के साथ मिलकर मेजरिंग टेप (फीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.