कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, डोमचांच, हिटी। चुनाव की सरगर्मी के साथ ही झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत के चौक-चौराहों पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सुबह की चाय दुकानों से लेकर शाम की बैठकों तक हर जगह संभावित उम्मीदवारों, उनके समर्थकों और दावेदारों को लेकर बातें हो रही हैं। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि किस वार्ड से कौन मैदान में उतरेगा और अध्यक्ष पद के लिए किस चेहरे पर दलों की मुहर लगेगी। स्थानीय नागरिक विकास, स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क, नाली और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोग यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि इस बार उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच मौजूद रहे। युवा वर्ग सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है और संभावित उम्मीदवारों के कामकाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.