चौक-चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था, खराब चापाकलों की तत्काल मरम्मत कराएं: डीसी
कोडरमा, मई 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी हीट वेव एडवाइजरी के अनुपालन को लेकर जिले में तैयार करने हेतु उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ते तापमान एवं संभावित हीट वेव के प्रभाव को देखते हुए आमजन की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आमजन के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि हीट वेव की स्थिति में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.