गुड़गांव, नवम्बर 30 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के चौक-चौहारों पर अब भी पूर्व जन प्रतिनिधियों के साइन बोर्ड लगे है। नगर निगम टीमों की नजरें सालों से पूर्व जन प्रतिनिधियों के साइन बोर्ड पर नहीं पड़ी। इसमें हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकार, दो पूर्व विधायक, पूर्व मेयर से लेकर नगर निगम के पार्षदों तक साइन बोर्ड शामिल है। जबकि नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन शहर को स्वच्छ बनाने का दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पेश है रिपोर्ट: झाड़सा चौक पर तीन पूर्व जनप्रतिनिधियों के बोर्ड लगे: दिल्ली-जयपुर हाइवे के झाड़सा चौक के दोनों ओर तीन पूर्व जन प्रतिनिधियों के साइन बोर्ड कई सालों से लगे हैं। इसमें एक पूर्व डिप्टी स्पीकार, पार्षद और विधायक के बोर्ड शामिल है। विधानसभा से लेकर नगर निगम के चुनाव खत्म हो चुके हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.