भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सौंदर्यीकरण को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया कि अब शहर के किसी भी मुख्य चौक-चौराहों के 70 मीटर के दायरे में ठेले-खोंमचे या किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।टाउन प्लानिंग के तहत शहर में वर्टिकल गार्डन, वॉल पेंटिंग और अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण दस्ता प्रभारी को सख्त हिदायत दी कि चौराहों के पास अतिक्रमण करनेवालों को पहले चेतावनी दी जाए। यह भी पढ़ें- चौक-चौराहों के 70 मीटर के दायरे में नहीं लगेंगे ठेले, नियम तोड़ने पर एफआईआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.