चौक-चौराहों के 150 फीट के दायरे में गाड़ी नहीं लगे इसके लिए निशान लगेंगे
पटना, अप्रैल 17 -- पटना में सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन विभाग एकसाथ मिलकर काम करेंगे। चौक-चौराहों से 150 फीट दूरी तक किसी तरह के वाहन खड़े न किये जायें इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सड़कों पर निशान और संकेतक लगाये जाएंगे। इस माह के अंत तक यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। पटना ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और पथ निर्माण विभाग मिलकर इसपर काम करेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने दो माह पहले यह निर्णय लिया था कि चौक-चौराहों से 150 फीट दूरी तक किसी तरह से वाहनों का स्टैंड नहीं रहेगा ताकि जाम की समस्या नहीं हो। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों पर पिछले दिनों काम भी शुरू किया, लेकिन शहर में प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग की हैं तथा कई नगर निगम के जिम्मे है। इसलिए योजना को स्थगित कर दिया गया, लेकिन अब तीनों विभागों के अधिकारी एकसाथ इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.