पटना, अप्रैल 10 -- राज्य में चौक-चौराहों पर मछली की दुकान खुलेगी। लोग यहां से ताजी मछली खरीद सकेंगे। जीविका दीदियों को सुधा बूथ का संचालन दिया जाएगा। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शुक्रवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मछली-दूध उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भर बना है। अब निर्यात बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मछली की दुकानें मछुआरों को आवंटित की जाएंगी। इस माह के अंत तक पटना सहित कई नगर निगमों में सुधा बिक्री केंद्रों की तर्ज पर फ्रेश कैच फिश आउटलेट खोला जाएगा, जिसमें जिंदा एवं ताजी मछलियां बिकेंगी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मछलियों की मांग है। यहां उत्पादित मछलियां 1500 से 1600 रुपये किलो तक बिक रही है। उन्होंने कहा कि दूध और दूध से बने उत्पादों का भी विदेशों में निर्यात शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.