चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
अयोध्या, जून 21 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर स्थित चौक क्षेत्र में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने किया। अभियान के दौरान पीएसी और सिविल पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे लगाए गए ठेले, पटरी दुकानों तथा अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। इसके साथ ही सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को भी हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया। कार्रवाई के दौरान चौक क्षेत्र स्थित दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। पुलिस ने दुकानदारों और अन्य लोगों को सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि चौक क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.