वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चौक के धागा व्यापारी से 24 लाख 18 हजार 916 रुपये की धोखाधड़ी में पुलिस ने भदोही के कटरा बाजार निवासी कालीन कारोबारी मयंक अग्रवाल पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि धागा ले जाने के बाद कालीन कारोबारी ने भुगतान नहीं किया। पैसे मांगने पर धमकी देता है। चौक पुलिस छानबीन में जुटी है। चौक के नंदन साहू लेन निवासी दीपक माहेश्वरी धागा के बड़े थोक कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कालीन कारोबारी मयंक अग्रवाल का उनसे पुराना व्यापारिक रिश्ता था। सामान क्रेडिट के आधार पर दिया जाता था। सामान्यतः 30 दिनों वह भुगतान कर देते थे। वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी ओर से बार-बार अनुरोध पर उधार पर माल उपलब्ध कराया गया। मयंक अग्रवाल ने कहा था कि जैसे-जैसे व्यापार चलेगा, वह छोटे-छोटे भुगतानों के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.