चौक के द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचीं राज्यपाल, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं
लखनऊ, सितम्बर 4 -- लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में चौक स्थित प्रसिद्ध श्री द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं आगामी उत्सवों की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी उत्सव की तैयारियां भी जोरों पर हैं। इस पावन अवसर पर राज्यपाल ने भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। आयोजक मंडल के अनुसार, इस बार छठी उत्सव पर श्रद्धालुओं के लिए छप्पन थालों में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- हरकी पैड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.