लखनऊ, जनवरी 4 -- 19 लोगों को काट चुके कुत्ते, पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम के सामने ही एनजीओ व स्थानीय निवासियों के बीच हुई मारपीट लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चौक की बान वाली गली रविवार को उस समय झगड़े में तब्दील हो गई, जब एक महीने में 19 लोगों को काट चुके आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम के सामने ही स्थानीय निवासी और एनजीओ से जुड़े लोग आपस में भिड़ गए। मामला इतना बिगड़ा कि महिलाओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। अब दोनों पक्षों की ओर से चौक थाने में तहरीर देकर एफआईआर की मांग की गई है। --- आईजीआरएस शिकायत के बाद पहुंची थी नगर निगम टीम स्थानीय निवासियों के मुताबिक, बान वाली गली में कुत्तों का आतंक लंबे समय से है। बीते एक महीने में 19 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ था। बार-बार शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.