चौक का नाम बदलना भाजपा की सस्ती लोकप्रियता : शाहदेव
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने रांची के ऐतिहासिक हरमू चौक का नाम बदलकर 'विकसित भारत संकल्प चौक' किए जाने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और जनमुद्दों से ध्यान भटकाने वाली राजनीति करार दिया। शाहदेव ने कहा कि केवल नाम बदलने से विकास नहीं होता और न ही युवाओं को रोजगार मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले एक दशक में देश को केवल महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता की ओर धकेला है। ढोल-नगाड़ों के साथ अनधिकृत रूप से नामकरण करना भाजपा के दमनकारी और जबरन थोपने के रवैये को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने हरमू चौक का नाम 'विकसित भारत संकल्प चौक' किया उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.