अल्मोड़ा, मई 30 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ का दमकलकर्मियों ने निस्तारण किया। विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि मार्ग पर पेड़ गिर गया है। इससे आवाजाही बाधित हो गई। इस पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ के निस्तारण के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को टुकड़ों में काटकर हटाया जा सका। तब जाकर यातायात सुचारू हो पाया। यातायात सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- अमतोड़ा में आंगन में गिरा तुन का पेड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...