फतेहपुर, अप्रैल 12 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर की सड़कों पर खुले पड़े ट्रांसफार्मर अब राहगीरों के लिए यमदूत साबित हो रहे हैं। विभाग भले ही बेहतर आपूर्ति के दावे करे, लेकिन सुरक्षा के मोर्चे पर वह पूरी तरह फिसड्डी है। मुराइन टोला पुलिस चौकी से लेकर जीटी रोड के अस्पतालों और घनी आबादी वाले पीरनपुर तक, असुरक्षित ट्रांसफार्मर हर पल मौत को दावत दे रहे हैं। कहीं मासूम बच्चे खौफ में हैं तो कहीं तीमारदार करंट के साये में। विभाग की इस अनदेखी की पड़ताल करने जब रविवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की टीम सड़कों पर उतरी तो लापरवाही का डरावना मंजर दिखाई दिया। सीन-एकपुलिस चौकी के पास करंट का खतराशहर के मुराइन टोला पुलिस चौकी के बाहर एक से अधिक ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं लेकिन इन्हे कवर न कराए जाने के कारण हर समय पुलिस कर्मियों के साथ ही आवागमन करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.