कानपुर, अक्टूबर 15 -- कानपुर, संवाददाता: चोरी के शक में पूछताछ के नाम पर एक महिला से फजलगंज क्षेत्र की गुमटी नंबर पांच चौकी में बर्बरता की गई। आरोप है कि बगैर रिपोर्ट दर्ज किए उसे तीन दिन चौकी में रखा गया और जूते-डंडों से पीटा गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे मिलने तक नहीं दिया। बुधवार को अधिवक्ता के साथ चौकी पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया तो अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने महिला को बिना मेडिकल कराए ही घर भेज दिया, जबकि उसके हाथ में पिटाई के निशान हैं और सूजन भी आ गई है। हालांकि, पुलिस ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। राजापुरम निवासी महिला छाया सिसौदिया ने बताया कि पति की मौत के बाद वह घरों में चौका-बर्तन करके परिवार का पालन-पोषण करती है। वह पिछले दो महीने से बंबा रोड स्थित नानक मसाले वाले के घर में काम क...