कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, संवाददाता। शास्त्रीनगर चौकी पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। पत्नी और ससुरालीजन की शिकायत पर चौकी बुलाए गए पति को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि दो दरोगाओं ने हाथ पकड़कर उसे मेज पर झुकाया और तीन ने कमर के नीचे के हिस्से में 50 से अधिक डंडे मारकर खाल उधेड़ दी। पूरा हिस्सा काला पड़ गया। साथ ही कान का पर्दा भी फट गया। इतना ही नहीं रातभर में थाने में रखने के बाद 14 दिन को जेल भेजने के लिए एसीपी स्वरूप नगर शिखर के पास भेज दिया। पीड़ित ने एसीपी को सारा मामला बताया। उन्होंने जांच में चौकी प्रभारी को दोषी पाकर डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव को रिपोर्ट दी। इस पर डीसीपी ने शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर निवासी युवक ने बताया कि वह डॉग को ट्रेनिंग दे...