कौशाम्बी, मई 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाने की हर्रायपुर पुलिस चौकी में घुसकर दादागीरी किए जाने के मामले में खाकी बैकफुट पर नजर आ रही है। बुधवार को घटना के तीसरे दिन तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। जबकि, सभी पड़ोसी गांव के ही रहने वाले हैं। वहीं, अधिकारी जल्द गिरफ्तारी कराने का रटा-रटाया जवाब देकर पल्ला झाड़ रहे हैं।पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार निवासी संस्कार केसरवानी पुत्र अवधेश केसरवानी ने बताया कि शनिवार की रात वह स्कूटी लेकर दोस्तों के साथ किसी काम से संदीपन घाट इलाके के महगांव गया था। रात को लौटते वक्त महगांव स्थित पैलेस के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर प्रयागराज की ओर भाग निकले थे। यह भी पढ़ें- चौकी में घुसकर संदिग्धों को छुड़ाने में 29 लोगों पर मुकदमा मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.