चम्पावत, जुलाई 23 -- चम्पावत। पटवारियों को अब चौकी में बैठ कर लोगों की समस्याएं सुनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी किए हैं। हर दिन सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक पटवारियों को चौकियों में रहना होगा। डीएम ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षकों के तहसील मुख्यालयों पर ही रहने और चौकियों से अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक पटवारियों को अनिवार्य रूप से चौकियों में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है। यह भी पढ़ें- Champawat News: चौकी में जन समस्याएं सुनेंगे पटवारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...