कौशाम्बी, मई 6 -- संदीपन घाट थाने की हर्रायपुर चौकी में घुसकर बल पूर्वक छिनैती के संदिग्ध आरोपियों को छुड़ा ले जाने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। सभी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार निवासी संस्कार केसरवानी पुत्र अवधेश केसरवानी ने बताया कि शनिवार की रात वह स्कूटी लेकर दोस्तों के साथ किसी काम से संदीपन घाट इलाके के महगांव गया था। रात को लौटते वक्त महगांव स्थित पैलेस के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर प्रयागराज की ओर भाग निकले थे। पीछा कर आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- पन्द्रह वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.